पैसे नहीं दिए तो कर दी पत्नी की मारपीट
दतिया| बड़ौनीथाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर में एक पति ने अपनी प|ी की बुधवार की सुबह पैसे देने के विवाद पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला कायम किया है। जानकारी के मुताबिक विश्ना (26) प|ी गनेश आदिवासी निवासी ग्राम गोविंदपुर बुधवार की सुबह सात बजे अपने घर पर थी उसी दौरान उसके पति गनेश आदिवासी ने उससे पैसों की मांग की जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दी।