- Hindi News
- हिंदी से ही हो सकता है देश का उत्थान : उदैनिया
हिंदी से ही हो सकता है देश का उत्थान : उदैनिया
: हिन्दी पखवाड़े के तहत शिक्षकों का सम्मान
भास्करसंवाददाता| दतिया
हिंदीभाषा से ही देश का उत्थान हो सकता हैं। सभी को हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी अमेरिका में हिंदी में ही अपना भाषण देंगे। इसके हिंदी का सम्मान बढ़ेगा। यह देश के लिए गौरव की बात होगी। यह बात सेवा निवृत प्राचार्य जीएस उदैनिया ने कही। वह ग्राम दुर्गापुर में ग्रामीण युवा केन्द्र ब्लाक दतिया एवं नेहरु युवा मण्डल दुर्गापुर के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पर आयोजित संगोष्ठी एवं हिंदी सेवी सम्मान कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश भगत ने की। विशेष अतिथि के तौर पर ओमप्रकाश श्रीवास्तव, महेश लक्षकार एवं राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करने होगे। कार्यक्रम में हिंदी सेवी शिक्षकों एवं साहित्यकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय रावत ने एवं अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाध्यापक कालीचरण अहिरवार ने किया।
हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।