- Hindi News
- भाजपा के महा सदस्यता अभियान की समीक्षा की
भाजपा के महा सदस्यता अभियान की समीक्षा की
दतिया | बुधवारको भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा महामंत्री डाॅ. दीपक भदौरिया एवं प्रदेश मंत्री कुबेर गुर्जर ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को समयावधि में दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अतुल भूरे चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश यादव को सदस्यता के 25800 प्रपत्र सौंपे। बैठक में विवेक चौहान, जौली शुक्ला, राहत जैदी, परशुराम शर्मा, रामू शर्मा, रेशू दांगी, बल्लन गुप्ता, मोनू बैस सहित अन्य उपस्थित रहे।