पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 30 कर्मचारियों का वेतन काटा

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित 30 कर्मचारियों का वेतन काटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने की त्रि-स्तरीय निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

भास्करसंवाददाता| दतिया

जिलानिर्वाचन अधिकारी प्रकाशचंद्र जांगरे ने चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 30 शासकीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एक-एक दिन वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं। वह बुधवार कलेक्टोरेट सभागार में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को 14 फरवरी तक ओके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही किसी वस्तु की कमी होने पर मांग पत्र प्रस्तुत करने की बात कही।

चुनाव की तैयारियों के क्रम में समीक्षा करते हुए बताया गया कि तीनों विकासखंड में कुल 838 मतदान केन्द्रों के लिए 73 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया। 19 फरवरी तक रेंडमाइजेशन के बाद मतदान केन्द्र पर जाने वाले शासकीय सेवकों की सूची रिटर्निंग अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। मतदान दल में पोलिंग अधिकारी चार को भी शामिल किया गया है। जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं। जिनके रुकने की व्यवस्था मतदान केन्द्र पर की गई है।

बैठक में बताया गया 13 फरवरी को सभी विकासखंडों में मतदान केन्द्रों पर उपयोग होने वाली ईवीएम उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद छह दिनों में रिटर्निंग अधिकारी ईवीएम की कमिशनिंग कर सकेंगे। सभी विकासखंडों में सामग्री वितरण एवं वापसी मतगणना और कमिशनिंग का कार्य एक ही स्थान से किया जाएगा।

मतदान सामग्री का वितरण काउंटर बनाकर किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर पीएस जाटव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार, संयुक्त कलेक्टर संजना जैन, एमके जैन, डीआर कुर्रे, केके पांडेय, कमलेश भार्गव, तहसीलदार संतोष तिवारी, लीना जैन, भूमिजा सक्सेना सहित अन्य उपस्थित रहे।

बैलेटऔर कंट्रोल यूनिट की जांच शुरू

कलेक्टरसभाकक्ष में ईवीएम मशीनों के प्रथम चरण में जांच की जा रही है। इसके तहत आयोग से प्राप्त चार हजार 90 बैलेट यूनिट और एक हजार 250 कंट्रोल यूनिट की जांच प्रशिक्षित इंजीनियरों द्वारा की जा रही है।

समीक्षा बैठक में निर्देश देते कलेक्टर।