पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब! गरीब हाथ ठेला वालों काे सता रही पुलिस

साहब! गरीब हाथ ठेला वालों काे सता रही पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जागो हिंद संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी, एसपी का ज्ञापन सौंपा

भास्करसंवाददाता| दतिया

पुलिसकर्मचारी गरीबों को सताना बंद करें। यदि उनके साथ अन्याय होता रहा तो आंदोलन किया जाएगा। यह बात जागो हिंद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने कही। मंगलवार को हाथ ठेला पर फल, सब्जी आदि बेचने वालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग आकर दामोदर को अपनी व्यथा सुनाई। जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ही न्याय दिलाने की बात कही। साथ ही संगठन के युवा जिलाध्यक्ष दिनकर यादव ने हाथ ठेला मजदूरों की शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

फल, सब्जी विक्रेताओं ने बताया वह नपा में रजिस्टर्ड है इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एवं कोतवाली में पदस्थ पुलिस अधिकारी उन्हें परेशान करते हैं। कभी तराजू उठाकर ले जाते हैं तो कभी फल सब्जी भर ले जाते हैं। इसका जब उनके द्वारा विरोध किया जाता है तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। दिनकर यादव ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा।

ज्ञापन में दो दिन में फल और सब्जी विक्रेता को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा यदि अब फल सब्जी विक्रेताओं को पुलिस द्वारा परेशान किया गया तो संगठन द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में जीतू यादव, अमरीश बाल्मीकि, देव यादव, मोहन रजक, ऋषभ यादव, कृष्णा साहनी, रमन यादव, लव यादव सोनू राय के साथ फल सब्जी विक्रेता बाबूलाल कुशवाहा, राजेश पटवा, विशाल खटीक, अनीश कुरैशी, संजय पटवा, आकाश वंशकार, वीरू शाक्य, जयराम रजक, हेमंत अहिरवार, जयंत अहिरवार सहित अन्य शामिल रहे।

जागो हिंद संगठन के अध्यक्ष दामोदर सिंह को अपनी समस्या सुनाते ठेले वाले।