महिलाओं को दी कानून की जानकारी
दतिया | बुधवारको महिला एवं बाल विकास विभाग पंचशील नगर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें उपस्थित महिलाओं को जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय मिश्रा ने घरेलू हिंसा एवं मीडिएशन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय एवं राज्य कार्ययोजना के तहत जिला न्यायाधीश एचएन वाजपेयी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस मौके पर परियोजना अधिकारी कृष्णा पाठक महिलाओं को मीडिएशन एवं विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए सहायता की आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क करने की सलाह दी।