पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात माह पहले हटाया था अितक्रमण कलेक्टर बदले तो जमा लिया कब्जा

सात माह पहले हटाया था अितक्रमण कलेक्टर बदले तो जमा लिया कब्जा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में तीन पार्किंग चिन्हित, तीनों पर कब्जा

भास्करसंवाददाता| दतिया

शहरमें तीन जगह पार्किंग के लिए चिन्हित की गई है। पार्किंग में आसपास के दुकानदारों के कब्जे होने से लोगों को अपने वाहन सड़काें पर रखना पड़ रहे हैं, इससे आए दिन जाम लगता रहता है। प्रशासन ने सात माह पहले पार्किंग की जगह को खाली करवाया था, पार्किंग की जगह खाली होने के बाद बहुत हद तक लोगों को जाम की परेशानी से निजात भी मिल गई थी। कुछ समय बाद तत्कालीन कलेक्टर रघुराज राजेन्द्रन का तबादला हो गया। इसके बाद फिर से इन पार्किंग पर कब्जे हो गए।

शहर के प्रमुख सड़क मार्ग चाहे वह राजगढ़ चौराहा से तिगैलिया, टाउनहाल होते हुए बाजार का मार्ग हो या फिर किलाचौक से दारूगर की पुलिया होते हुए बस स्टैंड का मार्ग। हर जगह दुकानों के सामने खड़े वाहन पार्किंग स्थल का नजारा पेश करते हुए राहगीरों के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं। ऐसा भी नहीं है कि बाजार में पार्किंग स्थल हो। शहर के बीचों बीच तीन-तीन पार्किंग स्थल हैं, इसके बाद भी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों को खड़ा किया जाता है। इसके पीछे का कारण पार्किंग स्थलों का अतिक्रमण की चपेट में रहना है। शहर के संकरे बाजार में जाम की स्थिति निर्मित हो और आवागमन सुलभ हो इसके लिए शहर के बीचों बीच तीन पार्किंग स्थल विवेकानंद चौक, टाउनहाल, किलाचौक चयनित किए गए थे। लेकिन प्रशासन की अनदेखी और नपा के लचर रवैया के कारण यह अतिक्रमण की चपेट में है। जिस कारण सोचकर भी वाहन चालक यहां वाहन खड़े नहीं कर पाते हैं और मजबूर होकर उन्हें अपने वाहन सड़कों पर ही पार्क करने पड़ते हैं, जिससे जाम लग जाता है।

बैंकभी बन रहे परेशानी का कारण:मुख्य बाजारमें करीब आधा दर्जन बैंकिंग संस्थान संचालित हैं। इनमें से कुछ संस्थानों के पास पार्किंग स्थल होने से यहां आने वाले लोग सड़कों पर ही वाहन पार्क करते हैं। जिससे भी कई बार जाम की स्थिति बनती है। पुलिस प्रशासन की ओर से बैंकों को कई बार नोटिस थमाए गए हैं, इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

दुकानदारोंने आगे बढ़ाई दुकानें:शहर मेंस्थापित दुकानदार भी जाम की स्थिति निर्मित करने में आग में घी डालने का काम करते हैं। वैसे ही शहर के मुख्य बाजार की सड़कें संकरी हैं। इसके बाद दुकानदार तीन से चार फीट सड़क अपना सामान रखकर और काउंटर आगे बढ़ाकर घेर लेते हैं। जिससे सड़क संकरी हो जाती है।

सातअगस्त को खाली कराया था चौक: पिछलेआठ अगस्त 2014 को मुख्य सड़क मार्ग की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तत्कालीन कलेक्टर एम रघुराज राजेन्द्रन के आदेश पर विवेकानंद चौक को पार्किंग के लिए खाली कराया गया था। इसके खाली होने के साथ ही बाजार का स्वरूप सुंदर हो गया था साथ ही जाम से भी कुछ हद तक निजात मिली थी। लेकिन उनके जाते ही फिर से कब्जे हो गए और जाम लगने लगा।

कब्जे की जानकारी है, बैठक में रखेंगे मामला

^पार्किंगस्थलों के अतिक्रमण का मामला मेरे संज्ञान हैं। इसे शीघ्र ही मीटिंग में रखकर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती रही है। -आरवीएस राजौरिया, सीएमओ, नपा

टाउनहाल स्थित पार्किंग पर अस्थायी दुकानदारों का कब्जा दूसरे चित्र में सड़क पर पार्क किए वाहन, जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम होता है।

पार्किंग स्थल - एक

टाउनहाल-इसपार्किंग स्थल पर सब्जी विक्रेताओं और अस्थायी ठेला चालकों ने कब्जा कर लिया है।

पार्किंगस्थल- दो

विवेकानंदचौक- अस्थायीदुकानदारों और हाथ ठेला पर चाट पकौड़ी, आदि सामान बेचने वालों ने घेर लिया है।

पार्किगस्थल- तीन

किलाचौक-यहपार्किंग स्थल भी टैक्सी और ठेला वालों ने घेर ली है।