सेंट्रल स्कूल में पुरस्कार वितरण 14 को
दतिया | केन्द्रीयविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 14 फरवरी को सुबह दस बजे किया जा रहा है। यह जानकारी स्कूल प्राचार्य ने दी। उन्होंने बताया समारोह के दौरान जनभागीदारी निधि द्वारा निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे करेंगे।