- Hindi News
- पं दीनदयाल के जीवन से लें प्रेरणा: अग्रवाल
पं दीनदयाल के जीवन से लें प्रेरणा: अग्रवाल
दतिया|पंडित दीनदयालउपाध्याय को जीवन के प्रारंभ से ही संघर्षों का सामना करना पड़ा। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने ग्राम भगुवारामपुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।स्वागत भाषण विनोद चतुर्वेदी कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लेखाकार अरविंद सक्सेना ने किया। आभार प्रदर्शन गजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।