पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जुआ खेलते दो दबोचे, 12 हजार बरामद

जुआ खेलते दो दबोचे, 12 हजार बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुआ खेलते दो दबोचे, 12 हजार बरामद

भास्कर संवाददाता | दतिया

कोतवालीपुलिस ने रविवार की शाम एक घर में दबिश देकर दो जुआरियों को दबोच लिया। जबकि तीन जुआरी पुलिस की भनक लगते ही भाग निकले। जुआरियों के पास से पुलिस ने 12 हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस को धमताल पुरा स्थित एक मकान में रविवार की शाम को जुआरियों के एकत्रित होने की सूचना मिली। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए धमताल पुरा स्थित कालिका प्रसाद श्रीवास्तव के मकान पर दबिश देकर रामकुमार शर्मा एवं अनिल तिवारी को पकड़ लिया।