- Hindi News
- कृषि मंत्री बिसेन ने टेका मां पीतांबरा के दरबार में मत्था
कृषि मंत्री बिसेन ने टेका मां पीतांबरा के दरबार में मत्था
दतिया| प्रदेशके कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन सोमवार सुबह साढ़े चार बजे दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में विश्राम के पश्चात सुबह मां पीतांबरा के दरबार पहुंचकर पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। पीतांबरा माई के दर्शनों के पश्चात लगभग 11 बजे वह वापस लौट गए। मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर रमेश नाहर, अतुल भूरे चौधरी समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
दतिया. पीतांबर मंदिर में बिसेन का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।