- Hindi News
- देवी पंडालों में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम
देवी पंडालों में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम
कहीं भजन संध्या तो कहीं हो रही नृत्य प्रतियोगिता
भास्करसंवाददाता | दतिया
नवरात्रिमहोत्सव की धूम चारों ओर मची हुई है। देवी पंडालों में भक्तों को रिझाने के लिए झांकी आयोजक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
रविवार को बुंदेला कालोनी बायपास पर विराजीं माता रानी के दरबार में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान आयोजन समिति के सच्चू यादव, जीतू यादव, मोहित सेन, रामू प्रजापति, राजू दोहरे सहित अन्य ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। इसी क्रम में शिवगिर मंदिर पर नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा विराजी माता रानी के दरबार में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देवी भक्त देररात तक भजनों में मंत्रमुग्ध रहे। इसके अलावा गंगेवाला सांस्कृतिक मंडल झिरका बाग के तत्वावधान में गंगेवाला मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।
नृत्य की प्रस्तुति देती बालिकाएं।