- Hindi News
- फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार बीघा जमीन हड़पी
फर्जी दस्तावेज तैयार कर चार बीघा जमीन हड़पी
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, जांच के बाद पटवारी, वकील सहित छह पर मामला दर्ज
भास्करसंवाददाता | दतिया
कोतवालीथाना क्षेत्र के रिछरा फाटक के पास रहने वाले एक किसान की चार बीघा जमीन उसके पड़ोसियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प ली। घटना की जानकारी किसान को उस समय लगी जब नामांतरण के बाद पड़ोसियों ने जमीन कर कब्जा कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद पटवारी, वकील सहित छह लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रिछरा फाटक पर रहने वाले पूरन कुशवाह के नाम पतिया प|ी रामनाथ कुशवाह ने झड़िया गांव की चार बीघा जमीन की वसीयत की थी। जिसका उसके पड़ोसी नारायण कुशवाह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने बेटे के नाम नामांतरण करा लिया।
इसके बाद आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद रिछरा निवासी नारायण कुशवाह, कामता, चंदन कुशवाह एवं बादाम सिंह, राकेश कुमार चौबे एवं पटवारी चंद्रशेखर के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।