शक्ति की भक्ति के उल्लास के बीच खरीदारी
शक्ति की भक्ति के उल्लास के बीच खरीदारी
दतिया. नवरात्रिमहोत्सव के दौरान जिला मुख्यालय समेत पूरे अंचल में शक्ति की भक्ति का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सुबह जहां विजयकाली माता मंदिर पर महिलाएं जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहीं हैं वहीं शाम होते ही जगह-जगह विराजीं मां भवानी के दर्शनों के लिए देवी पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। स्थानीय विजय काली मंदिर पर लगे मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं दूसरे चित्र में शहर में सजाई मां दुर्गा की आकर्षक झांकी।