- Hindi News
- माता के दर्शन कर बाइक से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, दो घायल
माता के दर्शन कर बाइक से लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, दो घायल
एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, भोपाल में रहकर एमबीए कर रहा था मृतक।
भास्करसंवाददाता | दतिया
खेरीमाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को उनाव रोड स्थित शांति वेयर हाउस के पास एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर की है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दारूगर की पुलिया निवासी शिवम सोनी पुत्र द्वारिका प्रसाद सोनी (25) सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ खेरी माता मंदिर पर दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद जब तीनों युवक बाइक से वापिस रहे थे। तभी उनाव रोड स्थित शांति वेयर हाउस के पास ट्रक क्रमांक एमपी16 एच0107 को ओवरटेक करते समय बाइक सवार तीनों युवक ट्रक की चपेट में गए। जिससे बाइक चालक शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि मोहित पुत्र जयकिशन (24) निवासी दारूगर की पुलिया एवं महेन्द्र पुत्र रामसिंह राजपूत निवासी उनाव रोड गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल युवकों को 108 की मदद से राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर वाहन चालक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रक को जब्त कर लिया है
^ट्रकने शांति वेयर हाउस के पास बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें शिवम की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी मोहित एवं महेन्द्र घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक को जब्त कर वाहन चालक खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। सुनीलशर्मा,थाना प्रभारीसिविल लाइन
हेलमेट होता तो बच जाती जान
मृतकशिवम बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोटें गई। जिससे उसकी मौत हो गई। अगर हादसे के समय उसके सिर पर हेलमेट होता तो उसकी जान बच जाती। इसके अलावा एक बाइक पर तीन लोग बैठे थे।
तीन बहनों के बीच इकलौता था शिवम
मृतकशिवम सोनी तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह भोपाल में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा था और दो दिन पहले ही भोपाल से दतिया आया था। हादसे के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया। शिवम की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वे सिर्फ एक ही बात कह रही थ