- Hindi News
- इंदिरा आवास में हेराफेरी करने पर अधिकारी निलंबित
इंदिरा आवास में हेराफेरी करने पर अधिकारी निलंबित
दतिया| इंदिराआवास योजना में हेराफेरी करने वाले भांडेर जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी मुकेश कुमार सिंघानिया को कलेक्टर प्रकाश चंद्र जांगरे ने निलंबित किया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई भांडेर जनपद सीईओ द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर करते हुए मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मालूम हो कि सहायक विकास अधिकारी सिंघानिया पर सदका निवासी गणेशी बेवा रामचरण परिहार ने लिखित आरोप लगाया था कि उन्होंने इंदिरा आवास योजना में प्राप्तांक नौ और दस को छोड़कर 11 प्राप्तांक वाले हितग्राही रामअवतार निवासी ग्राम मगरौली को आवास स्वीकृत किए हैं।