- Hindi News
- जागरूकता से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ:अग्रवाल
जागरूकता से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ:अग्रवाल
सिकरी और भड़ौल में नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों का उदघाटन
भास्करसंवाददाता| दतिया
शासनकी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक होना आवश्यक है। क्योंकि शासन ने प्रत्येक वर्ग के लिए योजना का संचालन किया है। इसलिए जरूरी है कि सामान्य नागरिक भी उन योजनाओं के बारे में समझे और योजनाओं का लाभ लें। यह बात सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने सोमवार को ग्राम सिकरी और भड़ौल में नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों के उदघाटन के दौरान कही। ग्राम सिकरी और भड़ौल में 22-22 लाख रुपए की लागत से नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र भवनों का निर्माण किया गया। इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज के साथ साथ दवाइयां और टीकाकरण भी किया जाएगा। इस मौके पर सुकर्ण सिंह तोमर, नरेन्द्र जाट, अनूप दांतरे, बी एस यादव, राकेश खटीक, राकेश मुदगल, डाॅ. रामप्रकाश गुप्ता, महिपाल सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।