- Hindi News
- रात भर में 15.2 एमएम बारिश, सर्द हवा चलने से कांपे लोग
रात भर में 15.2 एमएम बारिश, सर्द हवा चलने से कांपे लोग
मौसम साफ होते ही और गिरेगा तापमान, बढ़ेगी सर्दी।
भास्करसंवाददाता| दतिया
शनिवारकी सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद पूरे दिन लगभग पांच किमी की रफ्तार से चली उत्तरी पूर्वी हवा ने कांपने के लिए मजबूर कर दिया। बारिश के बाद अचानक बढ़ी सर्दी का प्रभाव चहुंओर देखने को मिला। स्कूलों में बच्चों की उपस्थित कम रही तो बाजार भी देर से खुले।
शुक्रवार की शाम से शुरू हुआ बारिश की सिलसिला शनिवार की सुबह आठ बजे झमाझम बारिश के बाद खुले। पूरी रात बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। सुबह के समय रुक-रुक कर दो बार हुई झमाझम बारिश ने शहर के खेतों को तरबतर कर दिया। इस दौरान चलने वाली उत्तरी पूर्वी शीत लहर शरीर में कंपकंपी पैदा कर रही थी।
बारिश हवा का प्रभाव लोगों की दिनचर्या पर देखने को मिला। लोग रजाई में दुबके रहे। बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही तो शहर के बाजारों में देर तक सन्नाटा पसरा रहा। सुबह नौ बजे खुलने वाले बाजार दस बजे के बाद खुलना शुरू हुए।
शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला
शुक्रवारशाम सात बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे तक चलता रहा। इस दौरान कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश हुई। शहर में शनिवार की सुबह 08 बजे तक कुल 15.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। दोपहर बाद एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया और लाेगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ा। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवा ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ाया।
मौसम साफ होते ही बढ़ेगी सर्दी
केन्द्रीयमृदा एवं जल संरक्षण अनुसंधान केन्द्र के तकनीकी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार मौसम साफ होते ही सर्दी के साथ कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा। इसी के साथ सर्दी का प्रभाव भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले एक दो दिन में लोगों को दिसंबर की सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।
शनिवार को सुबह हुई बारिश के बाद सड़कें सूनसान हो गईं।