- Hindi News
- पांच साल के गिले शिकवे हुए दूर, खुशी खुशी घर लौटे दंपति
पांच साल के गिले-शिकवे हुए दूर, खुशी-खुशी घर लौटे दंपति
लोक अदालत में शनिवार को 32 हजार 178 प्रकरणों का निपटारा। पौने दो करोड़ का राजस्व वसूला।
भास्करसंवाददाता| दतिया
पांचसाल से अलग-अलग रह रहे दंपति आए तो अपनी-अपनी शिकायतें लेकर लेकिन पांच मिनट की समझाइश के बाद ही दोनाें के गिले-शिकवे दूर हो गए और एक साथ रहने को तैयार हो गए। मौका था शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में चल रही लोक अदालत का।
मुकेश मीना की शादी 20 साल पहले हुई थी। दोनों की तीन संतानें 17 वर्षीय पुत्र नंदपाल, 16 वर्षीय आकाश 14 वर्षीय पुत्री कविता हैं। पांच साल पहले घरेलू कलह होने पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। मुकेश दतिया में और मीना उनाव में रहने पहुंच गई। मुकेश ने जब दतिया में तलाक का केस दर्ज किया तो मीना ने झांसी मेें पति से भरणपोषण के लिए केस दर्ज कराया। वकीलों ने दोनों को समझाया कि बच्चे बड़े हो रहे हैं, अलग-अलग रहकर इनकी शादी कैसे करोगे। बात दोनों की समझ में आई। लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वाजपेयी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
2
1
बिजली विभाग के 340 प्रकरणों का निपटारा
बिजलीविभाग के कुल 2100 मामले बिजली चोरी ओवर लोड के पेडिंग थे। लोक अदालत में कुल 340 प्रकरणों को निराकरण किया गया। विभाग ने इनसे 38 लाख 11 हजार रुपए की वसूली की। वहीं लोक अदालत में जिले भर में सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौतों के मामलों में दतिया में 51 एवं सेंवढ़ा में 24 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें पक्षकारों को बीमा एवं वाहन कंपनियों से लगभग 50 लाख की मुआवजा राशि का भुगतान कराया गया। राजस्व विभाग के लगभग 21 हजार प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत में किया गया। अदालत में बैंक के ऋण के 2516, बीएसएनएल के बकाया बिलों के 1735 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत में अपने परिवार के साथ मुकेश और मीना(फोटो-1) और नीचे के चित्र में लोक अदालत में आए लोग।
पौने दो करोड़ की वसूली
कुलप्रकरण 37,962
निराकरण32,178
राजस्ववसूली 1,62, 77446