पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की लॉबिंग शुरू

उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की लॉबिंग शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा में बढ़ते जा रहे हैं नपा उपाध्यक्ष बनने के दावेदार।

भास्करसंवाददाता| दतिया

नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदार पार्षदों ने लाबिंग शुरू कर दी है। दावेदार पार्टी के पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों के भी संपर्क में हैं। चूंकि पार्षदों के नंबर ऑफ गेम में भाजपा का उपाध्यक्ष बनना लगभग तय है, ऐसे में सबसे अधिक दावेदार भाजपा से ही सामने रहे हैं। कांग्रेस निर्दलीय मिल कर भी गेम बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

मालूम हो कि 36 पार्षदों की नगर पालिका दतिया में भाजपा के 21 पार्षद हैं। आठ कांग्रेस, एक बसपा छह निर्दलीय पार्षद चुनकर परिषद में पहुंचे हैं। अगर उपाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार सामने आते हैं तो जीत के लिए 19 पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। क्योंकि उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों के साथ नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा भी मतदान किया जाएगा। पार्षदों के नंबर ऑफ गेम में भाजपा की जीत तय है। इसलिए भाजपा से दावेदारों के नाम ही चर्चा में रहे हैं। भाजपा की ओर से आधा दर्जन पार्षदों के नाम सामने रहे है। इनमें योगेश सक्सेना, प्रशांत ढेंगुला, तारिक किलेदार, कमला दीपक सोनी, अरुणा ढेंगुला आदि प्रमुख हैं। इनमें तारिक किलेदार को छोड़ दें तो शेष सभी तीसरी या चौथी बार परिषद में चुन कर पहुंचे हैं। दावेदारों द्वारा अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा पार्षदों के साथ निर्दलीय पार्षदों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया। दावेदारों ने नव निर्वाचित पार्षदों के साथ संगठन में भी लाबिंग शुरू कर दी।