पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल और खिलाड़ियों को बढ़ाएंगे आगे: डॉ. मिश्रा

खेल और खिलाड़ियों को बढ़ाएंगे आगे: डॉ. मिश्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके खिलाड़ियों को मूलभूत अधो संरचना में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिले के खिलाड़ी लगन के साथ खेलों में आगे बढ़ें। सबको साथ लेकर सभी का विकास होगा। खेल के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। यह बात दतिया विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। वह शनिवार को लाला के ताल के पास वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम को युवा पार्षद रामू शर्मा एवं राजू निचरेले ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विपुल नीखरा, संजय रावत, राजेन्द्र तिवारी, अखिल त्रिपाठी, मोहन सिंह यादव, आनंद मोहन सक्सेना, अतुल भूरे चौधरी, नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, अवधेश नायक, राजेन्द्र नगार्च, रमेश नाहर, योगेश सक्सेना, तारिक किलेदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आज होगा आरटीओ ऑफिस का भूमिपूजन

मंत्रीडॉ. मिश्रा रविवार को तीन करोड़ की लागत से बनने वाले आरटीओ आफिस का भूमि पूजन करेंगे। साथ ही आरटीओ की चिरूला चेकपोस्ट को लोकार्पित करेंगे।

सम्मानित खिलाड़ियों के साथ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा अन्य।

खिलाड़ियों का किया सम्मान

कार्यक्रममें मंत्री डॉ. मिश्रा ने हाल ही में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर के लिए चुने गए जूडो खिलाड़ी महिमा पाठक, विशाखा पाठक, नैंसी राजा, बैडमिंटन खिलाड़ी शिवांश गुर्जर, आदर्श श्रीवास्तव, प्रांजल गुप्ता, प्रेक्षा रावत, रोशनी रावत, टेबल टेनिस खिलाड़ी रुचि बध्या, राशि गुप्ता, अमन धनवानी, समर्थ यादव, अमन शर्मा का माल्यार्पण कर सम्मान किया।