पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट करने के आरोपी की गिरफ्तारी पर सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम

मारपीट करने के आरोपी की गिरफ्तारी पर सफाई कर्मचारियों ने लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को की गई थी मारपीट, तहसीलदार लीना जैन के आश्वासन के बाद खोला जाम।

भास्करसंवाददाता| भांडेर

मंगलवारको नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने भांडेर दतिया मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगभग एक घंटे चला। सफाई कर्मचारी सोमवार को सफाई दरोगा राजेन्द्र वाल्मीकि के साथ मारपीट करने वाले आरोपी उमाशंकर यादव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची तहसीलदार लीना जैन ने आरोपी पर तीन में दिन कार्रवाई की आश्वासन दिया, तब सफाई कर्मचारियों ने जाम खोला।

मालूम हो कि सफाई दरोगा राजेन्द्र यादव सोमवार को वार्ड क्रमांक एक में टीकाराम यादव के मकान के सामने सफाई कर्मचारियों को लेकर सफाई करने गया था। इस दौरान सफाई दरोगा का उमाशंकर यादव से विवाद हो गया था। विवाद पर यादव ने सफाई दरोगा के साथ मारपीट कर दी और सफाई कर्मचारियों पर पत्थर फेंक कर मारे। घटना के बाद सफाई कर्मचारी एकत्रित हुए और थाने का घेराव कर दिया।

घेराव के बाद पुलिस ने सफाई दरोगा की रिपोर्ट पर उमाशंकर यादव के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। जिस पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी।

गिरफ्तारी नहीं होने पर लगाया जाम : केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने उमाशंकर यादव को गिरफ्तार नहीं किया, तो मंगलवार की सुबह नगर पंचायत के पुरुष महिला कर्मचारी नपं कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने से दतिया की ओर आने वाले वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर मौके पर तहसीलदार लीना जैन पहुंची। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से चर्चा की।

चर्चा के बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन में आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने जाम खोला एवं काम पर गए। इस मौके पर रामप्रसाद, विनय, राजेश, दुर्गा प्रसाद सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसीलदार लीना जैन से बात करते सफाई कर्मचारी।