माधवेंद्र की गाय ने जीता पुरस्कार
दतिया| जिलास्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना के तहत उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धरमपुरा के माधवेंद्र सिंह की गाय ने तीन वक्त में सर्वाधिक दूध प्रदान कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दूसरा स्थान सेंवढ़ा के सोनू राठौर ने तथा तीसरा स्थान रामसागर के जगदीश यादव ने प्राप्त किया। जिन्हें क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 12 हजार 500 रुपए का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा शेष छह अन्य प्रतिभागियों को पांच पांच हजार रुपए का सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर डॉ. डीके विश्वकर्मा, डाॅ. जी दास, डाॅ. एमके उदैनिया, डाॅ. अविनाश गुप्ता, डाॅ. नरेन्द्र वर्मा, मनोज गुप्ता, फरीद खान सहित अन्य उपस्थित रहे।