छात्रावास में सिखाए स्वच्छता के गुर
दतिया| स्वच्छमप्र के तहत पूरे जिले में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सर्वशिक्षा अभियान की टीम पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास पहुंची जहां छात्राओं को हाथ धोने और स्वच्छ रहने के गुर सिखाए गए। इस दौरान आनंदकंद गुप्ता ने छात्राओं को पूर्ण स्वच्छता जानकारी दी। इस मौके पर राजेश कतरौलिया ने हाथ धुलाई का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दिलीप व्यास, राजेश पैकरा, अंबुज त्रिपाठी, साहब सिंह, गौरव, छात्रावास अधीक्षक मनीषा गुप्ता सहित छात्रावास की छात्राएं उपस्थित रहीं।