पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक भिड़ीं, तीन घायल, एक गंभीर

बाइक भिड़ीं, तीन घायल, एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक भिड़ीं, तीन घायल, एक गंभीर

भास्कर संवाददाता| दतिया

दतियाग्वालियर मार्ग पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गईं। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्वालियर रैफर किया गया है। जबकि दो लोगों को सामान्य चोटें आईं। बुधवार की सुबह दिनेश (26) पुत्र मंगल सिंह यादव निवासी ग्राम मुरैरा सुबह अपने गांव से बाइक पर दूध के केन टांगकर दतिया की ओर रहा था तभी रास्ते में दतिया ग्वालियर मार्ग पर सामने से रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दिनेश एवं दूसरी बाइक पर सवार प्रकाश पुत्र मदनलाल झा एवं मनोज पुत्र रामप्रसाद झा निवासीगण टीकमगढ़ घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां दिनेश को प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।