पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 तक बैंक खाता से लिंक कराएं गैस कनेक्शन, तभी मिलेगी सब्सिडी

31 तक बैंक खाता से लिंक कराएं गैस कनेक्शन, तभी मिलेगी सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन नंबरों पर करें संपर्क

अब तक सिर्फ 20 फीसदी उपभोक्ता ने ही कराए गैस कनेक्शन लिंक।

भास्करसंवाददाता| दतिया

जिलेमें 20 दिन बाद यानि एक जनवरी 2015 से डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फाॅर एलपीजी कंज्यूमर) योजना लागू हो जाएगी। बावजूद इसके अब तक जिले के 80 फीसदी गैस उपभोक्ता आधार या बैंक से लिंक नहीं हो सके हैं। एजेंसियां इसके लिए मुनादी भी करा रहीं हैं फिर भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर लिंक कराने में रुचि नहीं दिखा रहे। बैंक या आधार लिंक से जोड़ना एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

मालूम हो कि जिले भर में कुल आठ, दतिया में दो, भांडेर,सेंवढ़ा, इंदरगढ़, उनाव, छता, बड़ौनी बड़ौनकला में एक-एक गैस एजेंसी है। इन एजेंसियों से लगभग 47 हजार गैस उपभोक्ता जुड़े हैं। जिले में लगभग एक माह पहले डीबीटीएल योजना लागू करने के साथ एजेसियों को गैस उपभोक्ताओं के आधार या बैंक खाते लिंक करने के निर्देश दे दिए गए थे। एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं तक सूचना मुनादी के माध्यम से बैंक खाते या आधार लिंक करने के निर्देश पहुंचाएं थे। लेकिन अब तक जिले भर की आठ एजेंसियों पर लगभग 11 हजार उपभोक्ताओं ने ही सिलेंडर लिंक कराए हैं।

11 हजार ने कराए गैस कनेक्शन लिंक

^जिलेभर में 47 हजार गैस उपभोक्ता हैं। अब तक लगभग 11 हजार उपभोक्ता ही आधार से लिंक हो सके। शेष को लिंक करने का प्रयास चल रहा है। हर दिन उपभोक्ता आधार से लिंक हो रहे हैं। आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। कैलाशगौर, संचालकदतिया गैस एजेंसी

तीन महीने का मिलेगा समय

कंपनियोंने घरेलू गैस उपभोक्ताओं का एक जनवरी तक आधार लिंक करने का समय दिया है। अगर उपभोक्ता इस दौरान आधार लिंक नहीं कर पाता तो उसे बाजार मूल्य पर सिलेंडर मिलेगा। जनवरी से मार्च महीने के बीच अगर उपभोक्ता कनेक्शन से आधार लिंक कर देता है तो उसे खरीदे गए गैस सिलेंडर की सब्सिडी अप्रैल से जून के बीच मिल जाएगी।

इस तरह उपभोक्ता करा सकते हैं लिंक

1.जिनके पास आधार कार्ड है, उन्हें एजेंसी से फार्म-1 और फार्म-2 निशुल्क मिलेगा। आधार कार्ड बैंक खाते की फोटो कॉपी संलग्न करने के साथ उपभोक्ता को फार्म-2 संबंधित गैस एजेंसी पर और फार्म-1 बैंक में जमा करना होगा।

2. जिनके पास आधार कार्ड नहीं है, सिर्फ बैंक खाता है। ऐसे उपभोक्ताओं को फार्म-3 फार्म-4 मिलेगा। बैंक खाते की फोटो कॉपी संलग्न करने के साथ फार्म-4 गैस