- Hindi News
- ‘राजस्व वसूली प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
‘राजस्व वसूली प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
भास्करसंवाददाता| दतिया
बुधवारको कलेक्टर सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा वसूली में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने पंचायत निर्वाचन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा पंचायत निर्वाचन में जाति प्रमाण पत्र के नवीन निर्देश जारी किए हैं। कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र के साथ में केवल एसडीएम द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र ही प्रस्तुत करेगा। इसके अलावा किसी अन्य अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र मंजूर नहीं होगा। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जोनल एवं एआरओ पद के लिए अधिकारियों के नाम प्रस्तावित कर शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। एक अन्य बैठक में बैंक अधिकारियों के साथ हुई जिसमें कलेक्टर ने जिले के सभी बैंक अधिकारियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन के निर्धारित लक्ष्य को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही वसूली के लिए तहसीलदार के साथ समन्वय बनाने की बात कही।