चेकिंग देखी तो खरीद लिया हेलमेट
एक सैकड़ा वाहनों पर कार्रवाई, दस हजार जुर्माना वसूला।
भास्करसंवाददाता| दतिया
यातायातपुलिस ने बुधवार को झांसी रोड पर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई को देखकर कुछ लोगों ने फुटपाथ पर हेलमेट बेच रहे लोगों से हेलमेट खरीद लिए। फिर भी ट्रैफिक पुलिस ने लगभग एक सैकड़ा वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपए जुर्माना वसूला।
यातायात प्रभारी हिमांशु तिवारी ने बुधवार को स्थानीय ग्वालियर झांसी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे वाहन चालकों को रोककर उनके चालान काटे और हेलमेट लगाने की हिदायत दी। कार्रवाई के दौरान पांच चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी काली फिल्म लगाने के कारण पांच-पांच सौ रुपए का जुर्माना वसूला।
हेलमेटकी लगी अस्थायी दुकान :बिना हेलमेटके वाहन चला रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के शुरू होते ही शहर में अस्थायी हेलमेट की दुकानें सजने लगी हैं। वाहन चालक भी चालान से बचने के लिए इन दुकानों से हेलमेट खरीद रहे हैं। हेलमेट की अस्थायी दुकान कार्रवाई वाले स्थान पर ही लगाई जा रही है।
दतिया। चेकिंग देखकर फुटपाथ से हेलमेट खरीदते लोग इंसेट में चेकिंग करते ट्रैफिक पुलिस के जवान।