- Hindi News
- दो दिन पहले बिजली कनेक्शन काटे, कटिया से फिर जोड़ लिए
दो दिन पहले बिजली कनेक्शन काटे, कटिया से फिर जोड़ लिए
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने आधा दर्जन को बिजली चोरी करते पकड़ा
भास्करसंवाददाता| दतिया
बिजलीकंपनी के अधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर दो दिन पहले अभियान चलाकर बकायादारों के कनेक्शन काटे। बुधवार को इन्हीं स्थानों की फिर जांच की गई तो लोगों ने कटिया डालकर कनेक्शन जोड़ रखे थे। बिजली अमले ने आधा दर्जन बिजली चाेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बिजली कंपनी के अधिकारी एई विकास वर्मा, जेई संदीप अग्रवाल मय दल बल के शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करने पहुंचे। जहां कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे आधा दर्जन लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बुधवार डीई धर्मेंद्र कौशिक के निर्देशन पर पुन: उन्हीं स्थानों पर दबिश दी, जहां वह पूर्व में कार्रवाई कर चुके थे। मालूम हो कि विभाग ने दो दिन पहले हनुमानगढ़ी, होलीपुरा, तिगैलिया सहित अन्य स्थानों पर बिजली चोरी करने वाले एवं बकायादारों के कनेक्शन काटे थे।
खंबे से कटिया हटाता बिजली कंपनी का कर्मचारी।