पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरी हवा ने दिन में कराया सर्दी का अहसास

उत्तरी हवा ने दिन में कराया सर्दी का अहसास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आसमानमें छाए बादल दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवा ने बुधवार को दिन में सर्दी का अहसास करा दिया। मौसम में आए इस बदलाव से दिन का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। धूप की चमक फीकी पड़ने और तापमान गिरने पर किसानों ने राहत की सांस ली।

सुबह से चल रही हवा और आसमान में छाए बादलों के कारण गिरे तापमान ने लोगों को कंपा देने वाली सर्दी का अहसास करा दिया। देर से निकले सूर्यदेव बादलों के पीछे से झांकते नजर आए। बादलों के कारण निकली हल्की धूप सर्दी से राहत प्रदान कर रही थी। सीजन में पहली बार लोगों से धूप में खड़े होकर उसका आनंद लिया।

तापमान पर एक नजर

दिनांकअधिकतम न्यूनतम

10 दिसंबर 26 6.5

09 दिसंबर 28 6.6

08 दिसंबर 27.5 6.5

फसलों को होगा फायदा

दिनके तापमान में रही गिरावट फसलों को फायदा होगा। अधिक तापमान के कारण सरसों, चना, मटर मसूर की फसलों पर कीटव्याधि की संभावनाएं पैदा हो रही थीं। तेज धूप फसलों के अंकुरण को प्रभावित कर रही थी। सर्दी के साथ बढ़ रही नमी फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

सर्दी से बचने के लिए शाल ओढ़कर वाहन चलाती महिला।