- Hindi News
- ग्राम कामद में कुएं में गिरने से महिला की मौत
ग्राम कामद में कुएं में गिरने से महिला की मौत
दतिया| उनावथाना क्षेत्र के ग्राम कामद में बुधवार की शाम एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सुनीता (29) प|ी कामता प्रसाद प्रजापति निवासी ग्राम कामद बुधवार को अपने खेत पर काम कर रही थी। उसी दौरान शाम चार बजे पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। मौके पर मौजूद परिजन ने चिल्लाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया और रस्सी डालकर महिला को निकालने का प्रयास किया, लेकिन महिला को निकाला नहीं जा सका। पुलिस ने कोटवार प्रताप परिहार की सूचना पर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।