- Hindi News
- लोगों के घरों पर जाकर समस्याएं सुनेंगे कांग्रेसी
लोगों के घरों पर जाकर समस्याएं सुनेंगे कांग्रेसी
लोगों के घरों पर जाकर समस्याएं सुनेंगे कांग्रेसी
भास्कर संवाददाता| दतिया
कांग्रेसकार्यकर्ता शनिवार रविवार को हर वार्ड में घर-घर जाकर आभार व्यक्त करने के साथ लोगों की समस्याएं एकत्रित करेंगे। शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पहले गांधीवादी तरीके से प्रशासन से मांग की जाएगी। अगर इन पर गौर नहीं किया गया तो कांग्रेस वृहद जन आंदोलन करेगी। यह बात नपा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश गुलवानी ने कही। वह रविवार को पत्रकारों से रूबरू थे। श्री गुलवानी ने शत्रुघ्न सिंह गुर्जर के किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव बनाएं जाने की घोषणा करते हुए पत्रकारों को बताया किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। श्री गुलवानी ने वार्ड क्रमांक 10 से निर्दलीय पार्षद चुके गए अतुल यादव के कांग्रेस में आने की घोषणा की।
16को ब्लाॅक 22 को जिला स्तर पर होगा प्रदर्शन : किसानकांग्रेस के प्रदेश सचिव शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने बताया कि किसान कांग्रेस के तत्वावधान में किसानों की खाद, बिजली, पानी जैसी समस्याओं को लेकर 16 दिसंबर को ब्लाॅक स्तर पर तथा 22 दिसंबर को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।