- Hindi News
- ‘कांग्रेस के हारे प्रत्याशी नपा में सक्रिय रहें’
‘कांग्रेस के हारे प्रत्याशी नपा में सक्रिय रहें’
दतिया | नपाचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे प्रत्याशियों की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश गुलवानी के साथ परिषद में निर्वाचित होकर पहुंचे आठ पार्षद पार्षद पद के हारे प्रत्याशी मौजूद थे। श्री गुलवानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद सरु के मुन्ना ने कहा कि हारे प्रत्याशी नपा में लगातार सक्रिय रहें। नपा में उनके सभी काम होते रहेंगे। जीत कर नपा पहुंचे कांग्रेस पार्षदों की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कार्यकर्ताओं के काम कराएं। श्री गुलवानी ने कहा कि कांग्रेस निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से नपा के उपाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। बैठक में अशोक दांगी बगदा, सिल्लन साहू, नरेन्द्र यादव, अनूप पाठक, खुमान सिंह बेचैन , पार्षद असरफ खान, हर्ष यादव, राजा कुरैशी, कामता अहिरवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।