धान उपार्जन कार्यक्रम घोषित
दतिया | धानउपार्जन वर्ष 2014-15 के तहत धान उपार्जन कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक किसानों के पंजीयन किए जाएंगे। जिन किसानों के पंजीयन नहीं हुए हैं वह अपने पंजीयन करा सकते हैं तथा जिनके पंजीयन पूर्व में हो चुके हो और उनमें संशोधन कराना हो तो वह अपने निर्धारित उपार्जन केन्द्र पर संशोधन करा सकते हैं।