खेत से पानी की मोटर चोरी
दतिया |सिविल लाइनथाना क्षेत्र के ग्राम अगोरा से गत दिनों दो लोग पानी की मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर संदेही आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला कायम किया है। ग्राम अगोरा निवासी यादवेन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह परमार के खेत से 8 सितंबर की रात संदेही आरोपी सगुन सिंह अहिरवार एवं मेघसिंह पाल निवासीगण ग्राम अगोरा पानी की मोटर कीमत सात हजार रुपए लगभग चोरी कर ले गए। पुलिस ने बुधवार को यादवेन्द्र की रिपोर्ट पर संदेही आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया है।