पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी भी देश का नाम रोशन कर सकती है : नेहा सिंह

बेटी भी देश का नाम रोशन कर सकती है : नेहा सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन अभियान परिषद जिला समन्वयक नेहा सिंह ने नवदुर्गा महोत्सव के तहत बेटी बचाओ कार्यक्रम में लोगों को किया संबोधित।

भास्करसंवाददाता| दतिया

यदिइंसान मानसिकता बदले तो बेटी भी देश का नाम रोशन कर सकती है। 300 वर्ष पहले मुगल शासनकाल के समय बेटियों पर बहुत अत्याचार किया जाता था। यह बात बेटी क्लब के तत्वाधान में नवदुर्गा महोत्सव के तहत बेटी बचाओ कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को एक शैक्षणिक संस्था में हुए कार्यक्रम में जन अभियान परिषद जिला समन्वयक नेहा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा रावत ने की। विशेष अतिथि के रूप में शोभा शर्मा, किशोरी सेंगर उपस्थित रहीं।

श्रीमती रावत ने कहा समाज के लोग अपनी मानसिकता बदलें तो बेटियां भी निश्चित ही समाज का विकास कर सकती हैं। संगोष्ठी को अरविंद पचौरी, किशोरी सेंगर, ज्योति बिरथरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नेहा सिंह, ज्योति बिरथरिया, पूरन साहू, पायल शर्मा, जानकी मिश्रा, पलक श्रीवास्तव को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत दांगी एवं आभार प्रदर्शन बृजेशी परमार ने किया। इस मौके पर सुरेश यादव, रागनी, शकुंतला, राधा शर्मा, राखी शर्मा, पंकज रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

बेटी बचाओं कार्यक्रम को संबोधित करतीअतिथि।