- Hindi News
- कार्यकर्ताओं से सिंधिया एक को करेंगे संवाद
कार्यकर्ताओं से सिंधिया एक को करेंगे संवाद
पूर्वकेन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 1 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे कार्यकर्ताओं से ठंडी सड़क स्थित टेउराम धर्मशाला में संवाद करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान करेंगे। यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने दी।
श्री भारती ने बताया पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक अक्टूबर को दोपहर दो बजे सड़क मार्ग से होते हुए दतिया पहुंचेंगे और यहां पीतांबरा पीठ पर दर्शन करने के बाद वे 2:30 बजे जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं मंडी कमेटी के सदस्यों से संवाद करेंगे। इसके बाद तीन बजे से नगरपालिका एवं नगर पंचायत के सदस्यों से संवाद करेंगे। करीब 6 बजे तक संवाद करने के बाद श्री सिंधिया डबरा के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी दामोदर सिंह यादव, राधाबल्लभ सरवारिया, सुरेश झा, गिन्नी राजा, संतोष लिटोरिया, अन्नू पठान, महेश गुलवानी, पातीराम पाल, सूर्यप्रताप सिंह, मोहरसिंह कौरव आदि उपस्थित थे।