- Hindi News
- गलियों में भरा नालियों का पानी, जनता गंदगी से परेशान
गलियों में भरा नालियों का पानी, जनता गंदगी से परेशान
क्षेत्र: बिहारीकॉलोनी, प्रजापति मोहल्ला, पुलिस लाइन, अब्बास ढ़ावा, वशिष्ट के बगीचा के पीछे, अनामय आश्रम, रामनगर, सिद्धार्थ नगर, अंबेडकर पार्क, संगम बिहार आदि।
भास्कर संवाददाता| दतिया
वार्डक्रमांक 36 के पार्षद कुंदन प्रजापति का कहना है कि उन्होंने पांच साल में वार्ड में कई विकास कार्य किए है। करीब दो करोड़ रुपए की अधिक राशि से गलियों में सीसी रोड कराने के साथ ही दो हैंडपंप खनन करा दिए है। इसके साथ ही कई कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर नगरपालिका में भेज दिए है, लेकिन नगरपालिका बजट ही नहीं दे रही है। पार्षद का कहना है कि भाजपा में शामिल होने के बाद भी नगरपालिका में उनकी कोई सुनवाई नहीं है, जिससे कई कार्य अब भी बजट के अभाव में अधूरे रह गए है। वहीं जनता पार्षद के विकास को झुठला रही है। जनता का आरोप है कि पार्षद ने वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं किए है, जिससे जनता आज भी सड़क, बिजली, पानी एवं साफ सफाई से वंचित है। लोगों को पीने के लिए दूर हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। नालियों की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे घरों का पानी सड़क पर फैल रहा है। लोगों ने पार्षद से कई बार शिकायत की लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। हर बार पार्षद जल्द करा देंगे कहकर चले जाते हैं।
पार्षदका दावा
>वार्ड की जनता को गंदगी से निजात मिलेगी।
> वार्ड में पानी की नियमित सप्लाई के साथ गलियों में प्रकाश की व्यवस्था होगी।
> वार्ड की हर कच्ची गली में सीसी रोड होगी।
यहहै हकीकत
>वार्ड में ज्यादातर गलियां कच्ची है,पानी की निकासी होने से घरों के बाहर जमा हो रहा गंदा पानी। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। लोगों का अरोप पार्षद नहीं सुनते।
> खंबो पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी, जिससे अंधेरा रहता है।
पार्षद सुनते ही नहीं हैं
^पार्षद ने पांच साल में वार्ड में पानी की नियमित सप्लाई के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। जिससे वार्ड के लोग आज भी पानी के लिए परेशान है। जब भी पार्षद से कहते है तो पार्षद सुनते ही नहीं है। अनवरखान, मस्जिदके पास
सफाई की व्यवस्था नहीं है
^गलीमें प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है, जिससे रात के समय घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। गली में अंधेरा रहने का असामाजिक तत्व भी घूमते रहते हैं। अनुपमाखरे, रामनगरकॉलोनी
गली में अधूरी सीसी रोड छोड़ी
^पार्षदने गली में कर