पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव का विकास होगा तो ग्रामीण शहर की तरफ नहीं भागेगा: माया

गांव का विकास होगा तो ग्रामीण शहर की तरफ नहीं भागेगा: माया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

भास्करसंवाददाता| दतिया

अन्नदाताहै तो हम हैं। ऐसे अन्न दाता को मैं ह्रदय से नमन करतीं हूं। मुख्यमंत्री की मंशा है कि किसान उन्नत हो। गांव का विकास होगा तो ग्रामीण कभी गांव छोड़कर शहर की तरफ नहीं भागेगा। यह बात जिले की प्रभारी मंत्री और प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने गुरुवार को डाइट परिसर में कृषि संगोष्ठी एवं कृषि महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम के पश्चात माया सिंह ने कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने की। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष कृष्णा कुशवाह, जनपद अध्यक्ष मिथला अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश यादव उपस्थित रहे। कृषि महोत्सव के शुभारंभ मौके पर कार्यक्रम की रूपरेखा कृषि विभाग डीडीए आर एस शाक्यवार ने रखी। कार्यक्रम का संचालन डा. रतन सूर्यवंशी ने किया। इस मौके पर कलेक्टर प्रकाशचंद्र जांगरे, सीईओ जिला पंचायत भास्कर लाक्षाकार, एसडीएम कमलेश भार्गव मौजूद थे।

कार्यक्रम में खाली पड़ी कुर्सियां।

रथ किसानों को करेगा जागरूक

इसकार्यक्रम के तहत खेती को लाभ का धंधा कैसे बनाया इस बात की जानकारी गांव गांव पहुंचकर कृषि क्रांति रथ के माध्यम से किसानों को दी जाएगी। यह आयोजन 25 सितंबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। कृषि क्रांति रथ एक दिन में तीन गांव का सफर तय करेगा।

कृषि महोत्सव के तहत कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं प्रभारी मंत्री।

पटवारी रहे नदारद

कृषिमहोत्सव के पूरे कार्यक्रम में चाहे दतिया हो या फिर भांडेर सभी स्थानों पर पटवारी इस कार्यक्रम से नदारद रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई सहभागिता नहीं की। मालूम हो कि गत दिनों भांडेर विधायक घनश्याम पिरोनिया ने पटवारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिससे खफा होकर पटवारियों ने बुधवार को कृषि महोत्सव का विरोध करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था।

िकसानों को बताए जाएंगे उन्नत तरीके

>कृषि क्रांति रथ में तकनीकी दल उपस्थित रहेगा, जिसमें कृषि, पशु, मछली, उद्योग विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे।

> ग्राम भ्रमण के दौरान उच्च तकनीक के फलदार, फूलदार आदि पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

> विज्ञान के म