लक्ष्य पूरा नहीं होने पर जताई नाराजगी
परिवार नियोजन का लक्ष्य हर हाल में करें पूरा : कलेक्टर
दतिया| परिवारनियोजन के मामले में जिला काफी पिछड़ा हुआ है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग इस लक्ष्य को शीघ्र पूरा करें। यह निर्देश कलेक्टर प्रकाश चंद्र जांगरे ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिए। उन्होंने कहा आगामी 20 दिनों में पूरे जिले में आठ सौ परिवार नियोजन का लक्ष्य प्राप्त करें। परिवार नियोजन का लक्ष्य पूरा होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। मालूम हो जिले को चार हजार 900 परिवार नियोजन का लक्ष्य प्रदान किया गया था, जिसके एवज में अब तक एक हजार 574 का लक्ष्य प्राप्त किया है।