दतिया-दिनारा रोड के क्रॉसिंग पर हादसा
ट्रक की टक्कर से रेलवे क्राॅसिंग का गेट क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक प्रभावित
दतिया| गुरुवारकी शाम लगभग चार बजे एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर दतिया दिनारा रोड के रेलवे क्राॅसिंग गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। गेट क्षतिग्रस्त होने से क्राॅसिंग पर लगभग आधा घंटे ट्रैफिक प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमकेडब्ल्यू 7855 के चालक ने गेट में टक्कर मारी दी। जिससे गेट टूट गया। आरपीएफ पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। गेट टूट जाने से क्रासिंग पर लगभग आधा घंटे ट्रैफिक प्रभावित रहा।