पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनियों का खाद बाजार में मिल नहीं रहा, लोकल के मनमाने दाम

कंपनियों का खाद बाजार में मिल नहीं रहा, लोकल के मनमाने दाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस का धरना आज

{गेहंू कीबोवनी करने वाले किसानों को डीएपी और बोवनी कर चुके किसानों को यूरिया खाद की जरूरत।

भास्करसंवाददाता|दतिया

नहरसे जुड़े दूर दराज के किसानों को गेहूं की बोवनी के लिए डीएपी और बोवनी कर चुके किसानों को यूरिया खाद की जरूरत है। बाजार से कृभको या इफको जैसी नामी कंपनियों की खाद पूरी तरह से गायब है। खाद विक्रेता लोकल खाद भी मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। किसानों को खाद के नकली होने के साथ फसल की पैदावार प्रभावित होने का भय सता रहा है।

मालूम हो कि जिले में लगभग दो लाख 40 हजार हेक्टेयर जमीन की बाेवनी का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से अब तक लगभग दो लाख हेक्टेयर जमीन की ही बाेवनी हो पाई है। शेष 40 हजार हेक्टेयर जमीन की बाेवनी के लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है। जबकि बोवनी कर चुके किसानों को फसल की अच्छी पैदावार के लिए खेतों में यूरिया खाद का छिड़काव करना है। इसलिए डीएपी के साथ यूरिया खाद की भी डिमांड है। सोसाइटियों से खाद मिलने पर किसान खुले बाजार से खाद खरीद रहे हैं। बाजार में बेची जा रही लोकल खाद से फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बन रही है। सूत्रों की बात अगर माने तो अधिकांश दुकानदारों ने गोदामों में कंपनी की खाद का स्टॉक कर रखा है।

Ãखेती का रकबा बढ़ जाने से खाद की किल्लत पैदा हो गई। बाजार रेट नकली खाद पर लगातार निगाह रखे हैं। किसान शिकायत करते हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाती है। विभाग के निरीक्षक रेटों पर निगरानी के लिए लगातार घूम रहे हैं। -डीआर राजपूत,उपसंचालक, कृषि विभाग

रकबा बढ़ने से बढ़ी खाद की किल्लत

दतिया। जिलेमें व्याप्त खाद और बिजली समस्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार 12 दिसंबर को स्थानीय कृषि उपज मंडी के सामने सुबह 11 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मोहर सिंह कौरव ने दी। उन्होंने बताया धरना प्रदर्शन का आयोजन मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर किया जा रहा है।

उनाव से 400 रुपए ब्लैक में खरीदा खाद

Ãखादकी जबर्दस्त किल्लत है। दतिया में जब खाद नहीं मिला तो ब्लैक में 400 रुपए बोरी के हिसाब से उनाव से यूरिया खाद खरीदा।

-आत्मारामअहिरवार, आसेर

सोसाइटी से नहीं मिल रहा यूरिया खाद

Ãमटरकी फसल के लिए यूरिया खाद की जरूरत है।