- Hindi News
- जयंती और पुण्यतिथि पर ही याद आते हैं महापुरुष
जयंती और पुण्यतिथि पर ही याद आते हैं महापुरुष
शहरमें कई स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं तो स्थापित कर दी गई,लेकिन इनकी साफ-सफाई देखरेख की चिंता तो समाज के लोगों को है और ही नगर पालिका को। ऐसे में जयंती और पुण्यतिथि को छोड़ कर पूरे वर्ष प्रतिमाएं बदहाल रहती हैं।
मालूम हो कि शहर के चौराहों, पार्कों अन्य स्थानों पर कई महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन महापुरुषों की याद समाज को सिर्फ इनकी जयंती पुण्यतिथियों पर आती है। जयंती पुण्यतिथियों के अवसर पर प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ आसपास आकर्षक साज सज्जा भी कर दी जाती है। लेकिन जैसे ही यह दिन निकलते हैं, समाज के साथ नपा भी इन्हें भूल जाती है। प्रतिमाओं के आसपास लोग कचरे के साथ फालतू समान फेंक कर इनका अपमान करते रहते हैं। लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं देता।
देखरेख में सक्षम फिर भी प्रतिमाओं का ध्यान नहीं
राजगढ़चौराहे पर राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त बमबम महादेव पर महाराज अग्रसेन की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इसके अलावा गांधी पार्क में महात्मा गांधी, किला चौक पर सिविल लाइन पर डॉ. अंबेडकर, विवेकानंद चौराहे पर स्वामी विवेकानंद, सीता सागर तालाब के सामने बाल्मीकि की प्रतिमाएं स्थापित हैं। इन सभी महापुरुषों को समाज के किसी किसी वर्ग के लोग अपना आदर्श मानते है। सभी समाज सक्षम हैं। सामाजिक कार्यो में भी सक्रिय। बावजूद इसके अपनी समाज के महापुरुषों की देखरेख पर ध्यान नहीं देते। शहर में स्थापित प्रतिमाओं की देखरेख की जिम्मेदारी नपा की है। लेकिन हैरानी है कि नपा प्रतिमाओं की साफ सफाई पर गौर नहीं करती।
नियमित सफाई करवाएंगे
^प्रतिमाओं की साफ सफाई के कर्मचारियों को निर्देश हैं। अगर कर्मचारी लापरवाही कर रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमाओं की साफ-सफाई नियमित देखरेख कराने का प्रयास करेंगे। आरबीएसराजौरिया, सीएमओ,नपा
कर्मचारी लापरवाही कर रहा है
^यह सही है कि प्रतिमाएं गंदगी धूल का शिकार रहती हैं। राष्ट्रकवि मैथलीशरण की प्रतिमा की देखरेख के लिए कर्मचारी तैनात कर रखा है। वह लापरवाही कर रहा है। व्यवस्था में सुधार होगा। डॉ.आरपी नीखरा, अध्यक्ष,गहोई समाज, दतिया
अग्रसेन चौराहा पर स्थापित प्रतिमा के पास रखा कचरा।