पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपद्रव करने से रोका तो कंडक्टर को पीटा, बस के शीशे भी तोड़े

उपद्रव करने से रोका तो कंडक्टर को पीटा, बस के शीशे भी तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकी देर रात ग्वालियर से कानपुर रही बस में कुछ असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचा दिया। जब उपद्रवियों को कंडक्टर ने बस से उतार दिया तो उन्होंने बस कंडक्टर के साथ मारपीट कर बस के शीशे फोड़ दिए। घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से भाग गए। पुलिस ने बस कंडक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया है।

ग्वालियर से कानपुर की ओर जा रही बस क्रमांक यूपी 77 9702 में डबरा से आरोपी रहीश उर्फ रफीक खां, कल्लू मुसलमान एवं किट्टू कोरी सवार हुए। बस के दतिया से निकलने के बाद आरोपी रहीश, कल्लू एवं किट्टू ने बस में उपद्रव करना शुरू कर दिया, जब बस कंडक्टर मुकेश सिंह राणा निवासी शिवाजी नगर आम को ग्वालियर ने उन्हें शांति से बैठने के लिए कहा तो आरोपी नहीं माने और उन्होंने गाली गलौज करना शुरू कर दिया, जिस पर मुकेश ने बस को रुकवाकर आरोपियों को बस से उतार दिया। इसके बाद गुस्साए आरोपियों ने बस पर पथराव करते हुए मुकेश के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उनाव थाना पहुंचकर मुकेश ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर-कानपुर बस में उपद्रव