पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायक और मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर, परेशान हो रहे सचिव

रोजगार सहायक और मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर, परेशान हो रहे सचिव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल के सफाई कर्मचारी फिर हड़ताल पर
काम में लापरवाही के बाद कंपनी ने 16 कर्मचारियों को हटाया

भास्कर संवाददाता | दतिया

जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार की दोपहर फिर हड़ताल कर दी। ईगल सिक्योरिटी कंपनी ने काम में लापरवाही के आरोप में 16 कर्मचारियों को हटा दिया था। शाम तक कंपनी व कर्मचारियों के बीच का विवाद सुलझ नहीं सका था। हटाए गए कर्मचारियों ने कलेक्टर मदन कुमार से मुलाकात की।

बता दें कि शासन की गाइड लाइन के बाद कंपनी ने दो फरवरी को जिला अस्पताल की सफाई के काम में लगे 60 में से 18 कर्मचारियों को काम से हटा दिया था। कंपनी के निर्णय के विरोध में सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। बाद में हटाए गए कर्मचारियों ने एक माह का समय मांगा था। कंपनी से सभी को काम पर लगा लिया था। इसके बाद कंपनी ने साफ सफाई की मॉनीटरिंग की। मॉनीटरिंग में जिला अस्पताल में कई स्थानों पर गंदगी पाई गई। कंपनी ने वार्ड में ड्यूटी के आधार पर मंगलवार को 16 कर्मचारियों को फिर हटा दिया। कंपनी की कार्रवाई होते ही दोपहर में सभी कर्मचारी फिर से हड़ताल पर चले गए। जब कंपनी हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुई तो कभी सफाई कर्मचारी वापस काम पर न आने की धमकी देकर चले गए। हटाए गए कर्मचारियों ने कलेक्टर कुमार से भी मुलाकात की। कर्मचारियों द्वारा कंपनी द्वारा काटे गए पीएफ को दतिया में ही दिलाए जाने की मांग की जा रही है। बता दें की कंपनी भोपाल की है। ऐसे में कर्मचारियों का पीएफ भोपाल कार्यालय में जमा होता है। कर्मचारियों की मांग थी कि पीएफ दतिया में ही दिलाया जाए।

आज प्रभावित होगी अस्पताल की सफाई

जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से बुधवार को भी सफाई कार्य प्रभावित हो सकता है। कारण यह है कि कंपनी द्वारा उक्त सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया है। ऐसे में सुबह की पाली में अस्पताल की सफाई कराने में कंपनी को दिक्कत खड़ी हो सकती है। हालांकि कंपनी के लोगों का कहना है कि सफाई कार्य में कोई परेशानी नहीं आएगी।

निगम उपाध्यक्ष नायक को ज्ञापन देते रोजगार सहायक।

खबरें और भी हैं...