ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर घायल, झांसी रैफर
सोनागिर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनागिर में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बड़ौनी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रैफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस डॉ. उमेश बघेल और ओमवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे ग्राम गढ़ निवासी धर्मेंद्र रावत ट्रैक्टर लेकर ग्राम सोनागिर जा रहा था तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक धर्मेंद्र रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रैफर कर दिया गया।