कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के तार जब्त
बिजली कंपनी के अधिकारियों की कार्रवाई
भास्कर संवाददाता | दतिया
बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने कंटिया वाले तारों को जब्त किया। साथ ही बिजली चोरों को हिदायत दी कि वे पुन: कंटिया न डाले। बताया जा रहा है कि बिजली कंपनी एई बृजेन्द्र भाटिया, जेई पीके शर्मा, जेई विकास शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मंगलवार को हीरा नगर, झांसी बायपास, बुंदेला कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में खंबों से सीधे हुकिंग कर जलाई जा रही बिजली के तारों को उतारा गया। इन तारों को बिजली कंपनी की टीम ने जब्त कर लिया। बिजली कंपनी की इस कार्रवाई क्षेत्र के बिजली चोरों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। टीम के आते ही कुछ लोग स्वयं ही कंटिया उतारने लगे।