पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में आज बंद रहेगा सराफा बाजार

पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में आज बंद रहेगा सराफा बाजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया |सर्राफा कारोबार में पेन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर आज बुधवार, 10 फरवरी को सर्राफा बाजार बंद रहेगा। सर्राफा व्यवसायी सुबह 10 बजे से विवेकानंद चौक पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी सर्राफा एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दो लाख रुपए की खरीदी एवं बिक्री पर पेन कार्ड की अनिवार्यता कर दी है। इस वजह से उन्हें कारोबार में परेशानी आ रही है। सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध सर्राफा कारोबार हड़ताल पर रहेंगे। यह धरना पूर्णत: शांतिपूर्ण ढंग से होगा। इसमें जुलूस, नारेबाजी आदि नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...