पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने जनसुनवाई में कहा साहब बैंकों में सक्रिय हैं दलाल

किसानों ने जनसुनवाई में कहा साहब बैंकों में सक्रिय हैं दलाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहब केसीसी बनवाने या नो ड्यूज कराने के लिए जब हम बैंक जाते हैं तो वहां दलालों से भिड़ना पड़ता है। दलाल बैंक प्रबंधक एवं फील्ड आफिसर के पास बैठे रहते हैं। दलाल और बैंक प्रबंधन मिलकर किसानों को ऋण देने के नाम पर लूट रहे हैं। बैंक में लगे कैमरे दलालों की नियमित उपस्थिति का स्पष्ट प्रमाण हैं।

लोन की फाइलें दलालों के हाथों से ही पास हाेती हैं। पैसे नहीं देने पर तकनीकी कमी बताकर किसानों को परेशान किया जाता है। इस संबंध में कार्रवाई करें वरना किसान लुटते रहेंगे। यह शिकायत मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू लठैत, सीपी शर्मा, अरुणकुमार शर्मा, रोहित दांतरे, एनडी प्रजापति ने एसडीएम डीआर कुर्रे से की। एसडीएम श्री कुर्रे ने एसडीएम दतिया को पत्र लिखा तथा तीन दिवस के अंदर सेंवढ़ा तहसील की बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांचकर संदिग्ध व्यक्ति और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ प्रतिवेदन देने की मांग की। जनसुनवाई में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान जलसंसाधन विभाग के एसडीओ अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया। जनसुनवाई में तहसीलदार रामदीन सेमिल, सीईअो विजय खेमरिया, बीएसी अरविंद सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...