दलित एकजुट हैं, अब झांसे में नहीं आएंगे
दलित पिछड़ा मोर्चा के संयोजक दामोदर सिंह यादव ने बैठक ली
भास्कर संवाददाता | दतिया
हमारे संगठन के प्रयासों से आरक्षण को बचाए रखने एवं बढ़ाने के लिए दलित एवं पिछड़ों में एकजुटता के साथ लड़ने की जागृति पैदा हुई और सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसलिए मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा को भी दलितों की चिंता होने लगी है, इसलिए गांव-गांव दलित बस्तियों में जा रहे हैं। लेकिन दलित वर्ग को बाबा साहब अम्बेडकर ने इतना जागरूक कर दिया है कि वह किसी भी हालत में भाजपाइयों के झांसे में नहीं आएगा। यह बात दलित पिछड़ा मोर्चा के संयोजक दामोदर सिंह यादव ने बैठक में कही। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामकिशोर यादव सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।
बैठक में रामकिशोर यादव ने कहा कि हमारे देश के अंदर दलित, पिछड़ों, गरीबों और किसानों की सबसे विरोधी है तो वह है भारतीय जनता पार्टी। लेकिन हमारी पार्टी कांग्रेस गरीबों के हित में कार्य करने का प्रयास करती है। युवा नेता नाजिम खान और किसान नेता अमोल रावत ने संगठन की सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया है। बैठक में आनंद अहिरवार, मोनू जाटव, राजेन्द्र कुशवाह, सोनू यादव, सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।